मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शहर को अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए मुंगेर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते छह दिनों के भीतर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर 317 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया अब नोटिस के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की मांग की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर नोटिस दिया जा चुका है वहां दोबारा अतिक्रमण मिलने पर जुर्माने के साथ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत पटेल चौक से बाटा चौक, गांधी चौक, जेपी चौक होते हुए पूरबसराय तक कार्रवाई की गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.