सहारनपुर, नवम्बर 26 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को निगम परिसर स्थित डिजीटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन से सम्बंधित और सुविधाएं तथा समय बढ़ाने का आश्वासन छात्र-छात्राओं को दिया। लाइब्रेरी में आने वाले छात्र-छात्राओं व पाठकों से सुझाव भी लिए। नगरायुक्त ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों, डिजिटलीकरण प्रक्रिया, पुस्तक व्यवस्था एवं लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पाठकों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे अध्ययन से संबंधित आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुधार के सुझावों पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने आश्वासन दिया कि लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.