बोकारो, जून 3 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में करीब तीन वर्ष की लंबित ई बस योजना चालू करने की निगम प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इस साल के अंत तक बस सेवा बहाल करने का दावा किया जा रहा है। पहले फेज में 20 ई बस सेवा चालू करने की योजना है। इसको लेकर चार्जिंग प्वांइट सहित पड़ाव पर पूर्व की सर्वे अनुसार भौतिक जांच शुरू कर दी गई है। जबकि दो साल पूर्व शहर में सिटी बस सेवा चालू करने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। कोविड संकट सहित निगम चुनाव नही होने के कारण योजना की स्वीकृति होने के बाद लंबित पड़ गया। यह भी पढ़ें- शहरी क्षेत्रों में आजीविका के वर्तमान साधनों, चुनौतियों पर कार्यशाला लेकिन अब निगम क्षेत्र में सिटी ई बस सेवा शुरू करने की अभियान प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बस सेवा चास के साथ गोमिया, प...