मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। नगर निगम के बोर्ड की विशेष बैठक 25 मार्च को होगी। इसके लिए नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह बैठक नगर निगम सभा भवन में अपराह्न एक बजे होगी। बैठक में महापौर, उप महापौर, सभी वार्ड पार्षदों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल होंगे। बैठक का आयोजन महापौर अरुण राय के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। एजेंडे में सबसे प्रमुख रूप से गत बैठक की पुष्टि, सशक्त स्थायी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का अनुमोदन तथा बजट 2026-27 पर विचार शामिल है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में टॉइंग मशीन की व्यवस्था करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी, जिससे शहर में अवैध पार्किंग की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.