निगम की बैठक में उठी वार्ड 52 की समस्याएं
धनबाद, मई 13 -- आपके अपने लोकप्रिय 'हिन्दुस्तान' अखबार में आठ मई को प्रमुखता से छपे कॉलम 'इधर भी नजर डालिए सरकार' का बड़ा असर देखने को मिला है। मंगलवार को बाबूडीह विवाह भवन में आयोजित धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी ने जल संकट और गंदगी का मुद्दा उठाया। उन्होंने महापौर संजीव सिंह से वार्ड में सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों की संख्या पांच से बढ़ाकर 25 करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने जनहित में बने मैरिज हॉल का शुल्क 60 हजार से घटाकर 25 हजार रुपए करने की मांग की। पार्षद ने कहा कि वार्ड की बदहाली और भारी शुल्क के कारण जनता परेशान है और निगम को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- नप बोर्ड की बैठक में सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा छाया यह भी पढ़ें- असर: वार्ड 49 में जलापूर्ति व्यवस्था हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.