निगम की बैठकों को वर्चुअल माध्यम से कराने का सुझाव
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने जनहित में ईंधन की बचत को लेकर नगर निगम में होने वाली बैठकों को वर्चुअल माध्यम से कराने का सुझाव दिया है। इसको लेकर उन्होंने शनिवार को मेयर निर्मला देवी को पत्र लिखा। पूर्व मेयर के मुताबिक प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन की बचत को लेकर पेट्रोल व डीजल की खपत कम करने का आग्रह किया है। इसको देखते हुए सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाए। कोरोना काल में ऐसी व्यवस्था का संचालन किया गया था। इसमें समय व संसाधनों की बचत हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.