निगम की टीम को बंधक बनाने पर पार्षद सलाउद्दीन समेत अन्य पर केस दर्ज
रांची, जून 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के वार्ड संख्या 16 के पार्षद सलाउद्दीन उर्फ संजू और उनके सहयोगियों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि रांची नगर निगम की टीम सोमवार को कर्बला चौक स्थित सामुदायिक भवन से अतिक्रमण हटाने और अपने कब्जे में लेने के लिए गई तो पार्षद सलाउद्दीन और उनके सहयोगियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही निगम के सहायक प्रशासक समेत अन्य को बंधक बना लिया। काफी देर बाद सभी को छोड़ा। इस संबंध में सहायक प्रशासक राहुल यादव और चंद्रदीप के अलावा इंफ्रोसमेंट व एसेस टीम के मैनेजर ने लोअर बाजार थाने में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में पार्षद और उनके सहयोगियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। इधर, दर्ज शिकायत के आधार पर लोअर बाजार पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.