रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (डीआरएमटी) की ओर से गुरुवार को राजधानी में व्यापक भवन जांच अभियान चलाया गया। प्रशासक के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों एचबी रोड, सर्कुलर रोड, मेन रोड, बिरसा चौक स्थित विभिन्न व्यवसायिक व आवासीय भवनों में अवैध निर्माण, अतिक्रमण व भवन नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। निगम के मुताबिक इस दौरान 53 भवनों में निर्माण संबंधी विसंगतियां और नियमों के संभावित उल्लंघन सामने आए हैं। कहीं सेट बैक एरिया में अतिक्रमण मिला तो कहीं गिफ्ट डीड पर अतिक्रमण और वैध नक्शा के अतिरिक्त निर्माण के मामले भी मिले। इसके बाद निगम की टीम ने संबंधित भवन मालिकों को तीन दिन के भीतर सभी वैधानिक दस्तावेज सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।निगम के अनुसार इस अभियान का उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.