फिरोजाबाद, मार्च 22 -- अवकाश के दिन भी नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए अधिकारियों ने दौड़ लगाई। निगम की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही निगम अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंच जमीन से कब्जा हटाया गया। अवैध कब्जा करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई। कब्जा मुक्त कराई जमीन की कीमत करोड़ों में है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि वार्ड संख्या 50 नया रसूलपुर स्थित गली नंबर 19 में एक समुदाय विशेष के लोग नगर निगम की ढाई सौ वर्ग फुट जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह के कार्य से काफी आक्रोश था। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.