रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या-16 आजाद बस्ती स्थित एमएस खतियान के अनुसार निगम स्वामित्व की भूमि (मौजा- कोनका, थाना संख्या-198, सर्वे वार्ड संख्या-चार, एमएस प्लॉट सं-1610, रकबा 19.3 डीसमिल) पर अवैध रूप से संचालित बूचड़खाना का मामला संज्ञान में आया है। निगम ने कहा कि यह गतिविधि पूर्णतः गैर-कानूनी है और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की श्रेणी में आती है। निगम ने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन क्रम में निगम की ओर से उक्त भूमि को कब्जा मुक्त किया जाएगा। इसमें इंफोर्समेंट टीम व जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। रांची नगर निगम ने कहा कि निगम का उद्द...