निगम की गाड़ियों से डीजल चोरी पर बैठी जांच, दो की सेवा स्थगित
मेरठ, जून 2 -- नगर निगम की फागिंग गाड़ियों से डीजल चोरी का वीडियो वायरल के मामले में नगर आयुक्त ने जांच का आदेश दिया है। वायरल वीडियो में बोतल में डीजल चोरी का आरोप लगाया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के तहत सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में फागिंग की गाड़ी से डीजल चोरी की बात बताई जा रही है। इन गाड़ियों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी रविन्द्र और सौरभ पर डीजल चोरी के आरोप है। इस मामले में जांच होने तक दोनों कर्मचारियों की सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.