फिरोजाबाद, मार्च 23 -- अवकाश के दिन भी नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए अधिकारी दौड़ते नजर आए। निगम की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही निगम अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं अवैध कब्जा करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों की बताई गई। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि वार्ड संख्या 50 नया रसूलपुर स्थित गली नंबर 19 में एक समुदाय विशेष के लोग नगर निगम की ढाई सौ वर्ग फुट जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह के कार्य से आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रवर्तन दल मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.