बगहा, मार्च 7 -- नगर निगम के वार्ड-40 स्थित कृष्णापुरी में 20 साल पहले बनी सड़क टूट चुकी है। इस सड़क में बना पुल भी जर्जर हो चुका है। इस सड़क व पुल पर छोटे-मोटे हादसे होना आम बात हो गया है। लोग इसमें गिरकर चोटिल होते हैं। बड़े वाहनों का आना-जाना इस सड़क से पूरी तरह से बंद है। चेक पोस्ट से कृष्णापुरी होते हुए सुभाष नगर जाने वाली सड़क में चंद्रावत नदी पर बना पुल लोगों के लिए लाइफ लाइन की तरह है। पुल तो जर्जर हो ही गया है इसका संपर्क पथ भी गड्ढे में तब्दील है। नगर निगम में शामिल हुए इस 40 वार्ड के इस मोहल्ले का तीन वर्ष बीत चुका है। लेकिन अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगा है। इस कारण शाम होते ही यहां की सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। मच्छरों के प्रकोप से यहां के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। यहां अंतिम बार फॉगिंग कब हुई यह लोगों को याद तक नहीं है। यहा...