रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। मच्छरों के प्रकोप व डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम ने हर शनिवार मच्छरों पर वार अभियान शुरू किया। इसकी शुरुआत पर एक, चार, 14 और 37 नंबर वार्ड में विशेष अभियान चला। इसमें कांके रोड, मिसिरगोंदा, बड़गाईं, बरियातू, चुटिया, जगन्नाथपुर आदि क्षेत्रों में टीम ने लार्विसाइडल दवा का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया। डोर-टू-डोर सर्वे कर करने के बाद झाड़ियों आदि को हटाया गया। फॉगिंग या मच्छर नियंत्रण से जुड़ी समस्या के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 18005701235 पर कॉल कर सकते हैं। स्मार्ट रांची ऐप के जरिये भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- मलेरिया के खिलाफ प्रभात फेरी और जागरुकता कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.