बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगरपालिका लेखा समिति द्वारा अनुशंसित नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रारूप पर विचार-विमर्श एवं अनुमोदित बजट को निगम के सभागार में सोमवार को निगम की विशेष बैठक में ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा नगरपालिका लेखा समिति द्वारा अनुशंसित बजट प्रारूप में आंशिक संशोधन के साथ अनुमोदित बजट को अंगीकृत किया गया। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने सदस्यों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पांच अरब 25 करोड़ 36 लाख 32 हजार रुपये का बजट है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में नगर निगम की अनुमानित प्रारंभिक शेष, अनुमानित आंतरिक राजस्व तथा सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल अनुमानित प्राप्ति लगभग 526 करोड़, 47 लाख...