धनबाद, अप्रैल 8 -- नगर निगम के नाक के नीचे अवैध वसूली हो रही है, लेकिन इसकी खबर निगम तक नहीं पहुंच रही है। राजस्व विभाग की मिलीभगत से पिछले छह दिनों से सिटी सेंटर में अवैध वसूली हो रही है। नगर निगम के कर्मियों को इसकी जानकारी भी है लेकिन मामले पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं। सिटी सेंटर में बाइक-कार लगाने पर 10-20 रुपए शुल्क लिए जा रहे है। यहां तक इसके बदले में टिकट भी दिया जा रहा है, जिसका अधिकार 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। धनबाद की सभी पार्किंग में एक अप्रैल से पुराने संवेदक हटा दिए गए हैं। टेंडर से चुनकर आए नए संवेदकों को अब पार्किंग शुल्क वसूलना है। धनबाद में ऐसा हो नहीं रहा है। पिछले छह दिनों से हर जगह अवैध वसूली का खेल चल रहा है। हर दिन लगभग 50 हजार से अधिक की अवैध वसूली हो रही है। यह पैसे संवेदकों के पॉकेट में जा रहे हैं। नगर निगम को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.