मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता गणतंत्र दिवस पर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को मेयर निर्मला साहू ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद अपने संबोधन में नगर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों के अलावा नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कंपनीबाग स्थित इंटीग्रटेड कंट्रोल व कमांड सेंटर परिसर में नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने बहलखाना व उप नगर आयुक्त स्वरा ने जुब्बा पार्क में झंडोत्तोलन किया। दूसरी ओर, पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने लक्ष्मी चौक पर झंडोत्तोलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.