आगरा, फरवरी 21 -- होली 4 मार्च को है। इससे पहले नगर निगम के स्थायी, संविदा और सेवा प्रदाता के कर्मचारियों ने वेतन और पेंशन जारी करने की मांग की है। इस संबंध में मांग पत्र नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सौंपा गया। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के सुन्दर बाबू चंचल और श्याम कुमार करुणेश ने बताया कि सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पूर्व वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों को परेशानी होती है। मांग के समर्थन में विनोद इलाहाबादी, मोहन गुलजार, संतोष डागौर, राजकुमार विद्यार्थी, मनीष चौहान और रेशम सिंह चाहर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.