बोकारो, अप्रैल 3 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के कचरों से खाद्य तैयार करेगी। वार्ड मोहल्लों में छोटे छोटे गड्ढे बनाकर तत्काल सूखा और गीला कचरों को इसमें डंप किया जाएगा। इसके बाद संबंधित डंप कचरों को खाद्य बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बाबत मेयर भोलू पासवान ने बताया कि हर दो-तीन वार्ड पर एक भूमि का चयन किया जा रहा है। दो जैविक खाद उत्पादन यूनिट बनाने की योजना है। यह यूनिट वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जब तक कचरा निस्तारण प्लांट चालू नहीं हो जाता तब तक कार्यरत रहेगा। इससे जहां तहां कचरा डंपिंग और खुले में कचरा फेके जाने की आमजनो की शिकायत भी दूर होगी। कचरा डंपिंग को लेकर आए दिन कचरा उठाव कार्य बाधित होता है। एक साल में लगभग 4 सौ टन तैयार होगा खाद्यजहां तहां कचरे से शहर की स्थिति बदहाल और बदतर होने की शिकायत रहती थी। उस शिकायत से आमजनों ...