गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में रेलवे विभाग और नगर निगम अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि दोनों विभाग संयुक्त रूप से शहर की स्वच्छता के लिए मिलकर अभियान चलाएंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और रेलवे विभाग से वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक दिल्ली प्रेम शंकर झा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले मार्ग की साफ सफाई का कार्य अभियान के रूप में किया जाएगा।ऐसे वार्ड जहां पर रेलवे की भूमि है उन पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि नालों की सफाई से लेकर रेलवे ट्रैक के पास फैली गंदगी को साफ करने का काम संयुक्त अभियान चलाकर किया जाएगा। इसके लिए रेलवे और निगम अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...