निगम ऑफिस पर चटोरी गली के व्यापारियों का प्रदर्शन
मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। ठेकेदार के खिलाफ चटोरी गली के व्यापारियों का गुस्सा थम नहीं रहा है। बुधवार को व्यापारी एकता संघर्ष समित के बैनर तले व्यापारियों ने निगम ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से वार्ता की। व्यापारियों ने साफ कहा कि अवैध वसूली के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। साथ ही, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। तीन दिनों से व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा होने लगा है। अपर नगर आयुक्त के द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि उनका उत्पीड़न किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि ठेकेदार द्वारा व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस से जुड़ा हुआ है। इसके बाद सारे व्यापारी सिविल लाइंस थाने पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.