फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने उन्हें प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। यह सम्मान नौ अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। आयुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम को देते हुए आयोग और राज्य सरकार का आभार जताया। यह सम्मान वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम लोक भवन, सेक्टर-6 में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रिपोर्ट जारी करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। कमीशन के अनुसार आयुक्त ने सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। जल रिसाव और सीवरेज जाम जैसी शिकायतों के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का स्पष्ट निर्धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.