निगमा मोनेस्ट्री में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग का हुआ समापन
गया, जुलाई 29 -- बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री में गुरु पूर्णिमा पर रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र-गया द्वारा आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए परम पूज्य डॉ. ऋषि कुमार 'मुकुल आचार्य' ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाकर जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डेहरी-ऑन-सोन के आचार्य पूज्य रतन लाल शर्मा भी मंचासीन रहे। मीडिया प्रभारी निकिल कुमार ने बताया कि समर्थ गुरु परम संत डॉ. चतुर्भुज सहाय जी महाराज द्वारा प्रतिपादित आत्मज्ञान की साधना पद्धति सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के लिए समान रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.