निगमकर्मी 16 से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सातवें वेतमान से जुड़ी वेतन व पेंशन की बकाया राशि के भुगतान के लिए नगर निगम कर्मचारी संघ व नगर निगम कामगार यूनियन के संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन का निर्णय लिया है। अगले माह 12-13 जुलाई को निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की गई है। इस संबंध में बुधवार को संयुक्त मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार और सह संयोजक सतेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर आयुक्त को लिखित जानकारी दे दी।मोर्चा के मुताबिक नगर विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2017 से सातवां वेतनमान दिया जाना है। हालांकि, 2017 से जुलाई 2024 तक कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मी के वेतन की अंतर राशि, उपादान अंतर राशि और पेंशन अंतर राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निगमकर्मी 16 से करेंगे अनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.