निखिल लंदन में होने वाले यूनिटी कप के लिए टीम इंडिया में शामिल
जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के लेफ्ट-बैक निखिल बारला को लंदन में होने वाले यूनिटी कप के लिए इंडियन सीनियर नेशनल टीम में पहली बार शामिल किया गया है। 22 साल के लेफ्ट-बैक लंदन में नेशनल टीम के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे और टूर्नामेंट से पहले हेड कोच खालिद जमील से जुड़ेंगे। पिछले कुछ सीज़न में बारला की लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। बारला का सफर हिम्मत और लगातार तरक्की का रहा है। खूंटी से रांची तक, उन्होंने टाटा फुटबॉल एकेडमी में जगह बनाने से पहले अपनी क्षमताओं का विस्तार किया। वहां उनके प्रदर्शन ने जमशेदपुर एफसी का रास्ता बनाया, जहां उन्होंने इंडियन सुपर लीग टीम में जगह बनाई और लेफ्ट-बैक पर रेगुलर स्टार्टर के तौर पर अपनी जगह पक्की की। यह भी पढ़ें- निखिल के भारतीय टीम में चयन पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.