अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- गभाना, संवाददाता। विजन ग्लोबल स्कूल में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स महोत्सव में संतसार पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सब का दिल जीता। अंडर-16 वर्ग में निखिल कुमार गभाना के गांव कन्होई निवासी राकेश सिंह के पुत्र ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए स्कूल का परचम लहराया। लंबी कूद में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया। रिले रेस में तुषार, चेतन और सोहेल की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। धनंजय ने गोला फेंक में रजत और भाला फेंक में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।अंडर-14 वर्ग में सोहेल ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। वहीं रिले रेस में तुषार, चेतन और सोहेल की टीम ने एक बार फिर शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। बैक शॉटपुट में रजत और चेतन ने रजत पदक अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.