शामली, जून 17 -- क्षेत्र के युवा एथलीट निखिल जसाला ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित 9वीं नेशनल सीरीज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3000 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद शामली और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ओलंपियन कैप्टन अमरीश स्पोर्ट्स एकेडमी, पंजोखरा के प्रतिभाशाली एथलीट निखिल जसाला ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित 9वीं नेशनल सीरीज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी के खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- निखिल जसाला ने नेशनल सीरीज में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन निखिल की सफलता ने न केवल शामली जनपद बल...