निखिल के भारतीय टीम में चयन पर स्कूल ने दी बधाई
रांची, मई 27 -- रांची। जेवीएम श्यामली के पूर्व छात्र निखिल बारला का भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन होने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है। प्राचार्य बीएन झा ने कहा कि निखिल बारला की यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। जेवीएम श्यामली सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास करता है और निखिल ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से वैश्विक मंच तक पहुंचा जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष एमएम दासगुप्ता ने निखिल को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निखिल टाटा फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षु हैं। यह भी पढ़ें- युवा फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने पीवीयूएनएल के बालिकाओं को किया प्रेरित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.