गंगापार, मार्च 19 -- क्षेत्र के पंडितपुर गांव में अपना गांव पंडितपुर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल इटिया एकादश व निखिल इलेवन के बीच में खेला गया। खिताबी मुकाबले में निखिल इलेवन ने इटिया इलेवन को 15 रन से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। फाइनल मुकाबल बेहद रोमांचपूर्ण रहा। पंडितपुर गांव में बीते दस मार्च से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित फाइनल मुक़ाबले का टॉस निखिल इलेवन ने जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित दस ओवर में निखिल इलेवन ने इटिया इलेवन को 102 रनों का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा कर रही इटिया इलेवन सभी विकेट खोकर केवल 87 रन बना सकी। इस तरह निखिल इलेवन ने 15 रनों से जीत दर्जकर प्रतियोगिता अपने नाम की। आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।विजेता टीम को मुख्य अतिथि प्रणव त्रिपाठी ने पुरस्कृत कि...