निखार हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- टाटा-रांची हाईवे पर होटल टेंथ माइल स्टोन में होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी निगरानी के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर इंदौर में छापेमारी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद सिंटू सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिंटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। उससे शूटरों के संपर्क, हत्या की साजिश, निखार की रेकी और वारदात के बाद आरोपियों को सुरक्षित निकालने में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि सिंटू से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.