जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। चांडिल के टेंथ माइल स्टोन में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त एसआईटी ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और छापेमारी कर उसे दबोच लिया। सिंटू को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस उससे शूटरों से संपर्क, हत्या की साजिश, निखार की रेकी और वारदात के बाद आरोपियों को सुरक्षित निकालने में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले करीब एक सप्ताह तक निखार की रेकी की गई थी। इसके लिए लाल रंग की कार का इस्तेमाल हुआ था, जिसे बाद में रांची के मेसरा से बरामद किया ...