निखार सबलोक हत्याकांड में सिंटू, सुनील और रितेश से पूछताछ
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। इंदौर से गिरफ्तार अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर चांडिल लाने के बाद रिमांड पर लिए गए सुनील रजक और रितेश सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की गई है। शनिवार को पुलिस ने सुनील रजक और रितेश सिंह को तीन दिनों की रिमांड पर लिया था। जांच में सिंटू को शूटरों का व्यवस्थापक और हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया था। जांच में हत्या से पहले करीब एक सप्ताह तक रेकी किए जाने की बात सामने आई है। रेकी के लिए लाल रंग की कार का इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख है। पुलिस रितेश और सुनील से यह जानने का प्रयास कर रही है कि निखार की गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.