निखार सबलोक हत्याकांड में गिरफ्तार दो और अभियुक्त गए जेल
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- चांडिल थाना क्षेत्र में हुए निखार हत्याकांड में गिरफ्तार उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर निवासी शूटर प्रदीप सिंह और अभिनव सिंह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। गुरुवार को एएसपी मुख्यालय 1 ऋषभ त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों को 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गई थी। दोनों 19 अगस्त को शहर पहुंचे और कुम्हार पाड़ा में किराए के मकान में ठहरे थे। दोनों को 50 हजार रूपये एडवांस दिये गए थे। हालांकि हत्या नहीं कर पाने पर दोनों 21 अगस्त को वापस लौट गए। इधर दोनों दोबारा शहर आए थे। किसकी हत्या करनी थी यह अशोक सिंह द्वारा बताया जाता पर अशोक सिंह पूर्व से ही पुलिस हिरासत में था। इसी बीच दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और दो गोली बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.