निखार सबलोक हत्याकांड का आरोपी राघव एमजीएम रेफर
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को बेहतर इलाज और जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। राघव कई दिनों से सरायकेला सदर अस्पताल में इलाजरत था। मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद उसे एमजीएम भेजने का निर्णय लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। सरायकेला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पीएम बाड़ा ने बताया कि जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राघव को 12 सितंबर को अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी कई जांच कराई, लेकिन बीमारी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। यह भी पढ़ें- निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता राघव एमजीएम रेफर इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने बेहतर चिकित्सकीय जांच के लिए उसे एमजीएम रेफर करने की अनुशंसा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.