सीवान, मई 27 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के निखती खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह पोखरे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। परशुरामपुर गांव के मिन्टू कुमार का 11 वर्षीय पुत्र पुष्कर कुमार अपनी भैंस चराने के लिए निखती खुर्द गांव के चंवर में गया था। मध्य विद्यालय, निखती कला में छठी कक्षा के छात्र पुष्कर स्कूल में छुट्टी होने की वजह सुबह में ही अपनी भैंस को चराने के लिए सुबह में ही निखती खुर्द गांव की चंवर में लेकर चला गया था। इसी बीच सुबह करीब 7 बजे भैंस चरते-चरते चंवर में ही मौजूद एक पोखरे में घुस गई। सुबह साढ़े 5 बजे से भैंस चराने के लिए गए छात्र पुष्कर उसे निकालने के लिए पोखरे में घुस गया। जैसे ही, वह पोखरे में घुसा गहरे पानी में चला गया। पुष्कर के साथ में पड़ोसी और मैट्रिक का छात्र अभय कुमार उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफ...