नई दिल्ली, फरवरी 19 -- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। निक भले ही विदेशी हैं, लेकिन प्रियंका के साथ रहकर वह भी देसी बन जाते हैं। निक, भारत के फेस्टिवल्स सेलिब्रेट करते हैं और भारतीय ट्रेडिशन्स भी फॉलो करते हैं। अब निक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र ब्रेस्लेट नजर आ रहा है। निक के इस ब्रेस्लेट को देखकर भारतीय फैंस तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।निक ने किया प्रियंका का प्रमोशन वीडियो में आप देखेंगे कि निक प्रियंका की फिल्म ब्लफ का प्रमोशन करते हैं। वह बोलते हैं, 'दोस्तों, प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर है अमेजन प्राइम पर। यह शानदार हैं। मैंने 2 बार देखी है। उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है...इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा। इसके बाद निक कॉकटेल बनाते हैं। इसके बाद निक वो ड्रिंक प्...