गोपालगंज, जुलाई 20 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए डीएम समीर सौरभ सोमवार को 'निक्षय मित्र' की भूमिका में नजर आए। उन्होंने सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में टीबी मरीजों के घर पहुंचकर उन्हें पौष्टिक आहार किट वितरित किए। साथ ही नियमित इलाज के साथ संतुलित भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने मरीजों का हालचाल जाना और कहा कि टीबी का समय पर एवं नियमित इलाज कराने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने मरीजों से चिकित्सकों की सलाह का पालन करने, दवा बीच में नहीं छोड़ने व पौष्टिक आहार लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- सुपौल : टीबी की समय पर पहचान से ही बनेगा सुपौल टीबी मुक्त: डीएम डीएम ने समाज के सक्षम लोगों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से 'निक्षय मित्र' बनकर टीबी मरीजों की मदद करने...