निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की करें मदद: डॉ. पंकज
गया, सितम्बर 3 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के औषधि विज्ञान विभाग की ओर से 'क्षय रोग मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र जांच, उचित उपचार के महत्व पर जोर देना और क्षय रोग मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। पीआरओ मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण औषधि विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। छात्रों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से क्षय रोग के लक्षणों, बीमारी से जुड़ी सामान्य भ्रांतियों, शीघ्र निदान तथा नियमित व पूर्ण उपचार के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.