सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- निक्षय मित्रों ने थामा टीबी मरीजों का हाथ, 110 रोगियों को मिला पोषण सहारा सीतामढ़ी। टीबी से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में निक्षय मित्रों की पहल से 110 यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके जल्द स्वस्थ होने में सहयोग देना है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजिद कमाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: टीबी मरीजों को बांटी गईं पोषण किट, नियमित दवा और पौष्...