सासाराम, अगस्त 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डा.मणिराज रंजन ने कहा कि टीबी का उपचार केवल नियमित दवा लेने से ही सफल नहीं होता, बल्कि संतुलित और पौष्टिक भोजन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की निक्षय पोषण योजना मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे उपचार की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होती है और मरीज तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला लेखा प्रबंधक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहि...