हापुड़, नवम्बर 20 -- जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में निक्षय दिवस के अवसर पर मेरिनो कंपनी द्वारा प्रायोजित श्रीप्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट एवं जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत गांव पूट्ठा हुसैनपुर में क्षय रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 133 मरीजों को चिकित्सा परीक्षण का लाभ मिला। इनमें 12 मरीजों की बलगम की जांच कराई गई और 5 मरीजों को एक्सरे के लिए जिला सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ रैफर किया गया। 51 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई। श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अब तक नि:क्षय दिवस के अवसर पर 31 चिकित्सा शिविरों का आयोजन हुआ। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह द्वारा उपस्थित मरीजों को निक्षय दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। जिला पीपीएम कोऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.