प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। निकोबार द्वीप को बचाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने गंगापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद को सिकंदरा स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। गंगापार अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को गंगापार क्षेत्र में निकोबार संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना था। अभियान को आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी बीच पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया, जिससे अभियान की गतिविधियां प्रभावित हुईं। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान को प्रशासनिक दबाव के माध्यम से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए लखनऊ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभ...