देवरिया, जून 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में कांग्रेसियों ने सोमवार को शहर के सुभाष चौक पर कैम्प लगाकर ग्रेट निकोबार द्वीप समूह की वन संपदा बचाओ जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने हस्ताक्षर कराकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को जागरूक किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ग्रेट निकोबार की बहुमूल्य वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों को बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हित में सौंपने जा रही है। विकास के नाम पर पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता तथा वहां निवास करने वाले आदिवासी समुदायों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप मामले में चलाया हस्ताक्षर अभियान इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह रा...