धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस निकेश कुमार सिन्हा को धनबाद का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। झारखंड हाई कोर्ट की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी को झारखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (न्यायिक) बनाया गया है। निकेश कुमार सिन्हा पूर्व में धनबाद में बतौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर रह चुके हैं। विनोद हत्याकांड सहित कई चर्चित केस में उन्होंने फैसला सुनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.