दुमका, जून 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत स्थित कपसियो आंगनबाड़ी केंद्र में नई सेविका का चयन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव ने की। चयन समिति सदस्य के रूप में मुखिया प्रमिला किस्कु, एएनएम पुष्पा हांसदा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सचिव मनोज यादव मौजूद रहे। इस दौरान पोषक क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। महिला पर्यवेक्षिका महिमाला हेम्ब्रम ने सेविका चयन प्रक्रिया की नियमावली विस्तार से बताई। इसके बाद पोषक क्षेत्र की चार महिला प्रतिभागियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया और अपने योग्यता प्रमाणपत्र चयन समिति को सौंपे। यह भी पढ़ें- रानी भंडा...