निकाह से पहले गायब हुई युवती, युवक के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 17 -- थाना रसूलपुर से एक किशोरी निकाह से 25 दिन पहले गायब हो गई। एक तरफ घर में निकाह की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए सामान की खरीदारी हो रही थी। इस बीच युवती के गायब होने से परेशान हैं। किशोरी की विधवा मां ने उसकी शादी आगरा क्षेत्र में तय की थी। एत्मादपुर में तय कर दी थी। दस जून को निकाह होना तय हो गया था। घर में शादी के सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई थी। लगभग तैयारियां पूरी थी, लेकिन इस दौरान युवती गायब हो गई। परिजनों ने युवती की सभी जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। विधवा मां का कहना है कि मुन्ना नाम के युवक पर शक है। जब रिश्तेदारों ने मुन्ना के घर जाकर देखा तो वहां पर ताला लगा था तथा परिजन घर छोड़ कर जा चुके थे। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.