जालौन(उरई), अप्रैल 30 -- Orai News: यूपी के उरई में पारिवारिक विवाद का जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। निकाह में न बुलाए जाने पर खफा हुए चाचा ने बारात के जाते ही भजीजे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कराकर सील कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर जब घर पहुंचा तो दरवाजे पर वेल्डिंग देख दंग रह गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गैस कटर से वेल्डिंग कटवाकर दरवाजा खुलवाया। जब कहीं जाकर दो घंटे बाद दुल्हन का गृह प्रवेश हो सका। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला नारोभास्कर निवासी मोहम्मद माजिद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने निकाह में घर के पास रहने वाले चाचा मोहम्मद अजहर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.