संभल, अप्रैल 4 -- क्षेत्र में आयोजित एक निकाह समारोह के दौरान छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। तीन अप्रैल को कस्बे के एक मोहल्ला में एक निकाह समारोह चल रहा था। शाम करीब 6.30 बजे पड़ोस की एक छह वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान समारोह में खाना बनाने आए एक कारीगर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान कोने में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना से घबराई बच्ची रोते हुए परिजनों के पास पहुंची और पूरी बात बताई। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बतायाा कि ...