निकाह के सात साल बाद महिला को प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- नागफनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर निकाह के सात साल बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी निशा तबस्सुम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 7 साल पहले नागफनी के दीवान का बाजार डेहरिया निवासी नईम नजर से हुआ था। पांच साल का एक बेटा है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति नईम मारपीट करता था। पीड़िता के अनुसार एक साल पहले उसकी तबियत बहुत खराब थी। पति नईम दवाई दिलाने के बहाने कटघर क्षेत्र में डबल फाटक तक ले गया और वहां छोड़कर चला गया। बीते दिनों जब पीड़िता बेटे से मिलने गई तो पता चला कि नईम ने दूसरा निकाह कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.