बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला चांदपुर निवासी पीड़िता विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 6 दिसंबर 2025 को उसका निकाह सरकारी समूह योजना के तहत गांव कुछैजा के युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के महज तीन दिन बाद ही उसका पति उस पर गलत काम और देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति उसे दिन भर कमरे में बंद रखता और शाम को आकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट व प्रताड़ना करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास भी इस कृत्य में शामिल थी। पीड़िता का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.